राज्य-राजधानी
तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
रक्षा मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के शीर्ष अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी। अपने 34 वर्षों से अधिक के शानदार करियर में राकेश पाल ने बल के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

बता दें कि, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई मे निधन हो गया। बल के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ तटरक्षक बल के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम से पहले ही उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके तत्काल बाद उन्हें राजीव गांधी सामान्य अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका।
