Connect with us

वाराणसी

ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अत्यधिक ठंड लगना जानलेवा हो सकता है। ऐसे में समय रहते बचाव करना ही सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों, श्वसन तंत्र से संबंधित रोगियों, बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

चिकित्सालयों में विशेष प्रबंध:
सभी चिकित्सालयों में रूम हीटर, वार्मर और कंबल जैसी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोगियों के लिए: वार्डों में ठंड से बचाव के लिए रूम हीटर और दरवाजों-खिड़कियों की मरम्मत प्राथमिकता पर कराई जाएगी।

तीमारदारों के लिए: विश्राम स्थलों और रैन बसेरों में पर्याप्त कंबल और रूम हीटर का प्रबंध किया जाएगा।

विशेष वार्ड: पीडियाट्रिक, नियोनेटल और सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट्स (SNCU) में तापमान नियंत्रण के लिए उपकरणों की उपलब्धता और कार्यक्षमता सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

सीएमओ ने बताया कि सर्दियों में अवसाद और अन्य मानसिक रोगों की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसके लिए जिला स्तर पर परामर्श सेवाएं और औषधियों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। सीएचओ, आशा और एएनएम को ठंड से संबंधित बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, इन विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम किया जाएगा।

क्या करें और क्या न करें:

सीएमओ ने अपील की है कि ठंड से बचाव के उपायों को अपनाकर ही गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page