Connect with us

दुर्घटना

ट्रक से टकराई कंटेनर, चालक-खलासी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में देर रात प्रयागराज हाईवे (NH-19) पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा प्रकाश ढाबा के सामने हुआ। दोनों वाहन बनारस से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कंटेनर चालक और खलासी मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर (संख्या HR 55 AY 1393) अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Loading...

हादसे में कंटेनर चालक मानसिंह निवासी बदायूं और खलासी कुंदन घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page