Connect with us

बलिया

टाटा मैजिक में क्रूरतापूर्वक लादे दो गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सकरपुरा पुलिया के पास खेजुरी पुलिस की कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा

सिकंदरपुर (बलिया)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेजुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोवंश तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से टाटा मैजिक में क्रूरतापूर्वक लादे गए एक गाय और एक बछड़े समेत दो गोवंशीय पशु बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष लालमनी सरोज के नेतृत्व में टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सकरपुरा पुलिया के पास संदिग्ध वाहन के पहुंचने की सूचना मिली।

सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टाटा मैजिक को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने मौके से संजय पुत्र स्व. बैजनाथ वर्मा निवासी बालूपुर और चनेसर पुत्र मंगरू निवासी सोनपुरवां, थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेजुरी में मु0अ0सं0 71/2026 के तहत यूपी गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page