Connect with us

बलिया

अपर महाप्रबंधक ने माधोसिंह स्टेशन का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

माधोसिंह (बलिया)। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने 7 अगस्त को अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा के साथ माधोसिंह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र, पैदल उपरिगामी पुल, वाटर कूलर, यात्री शेड और बेंच समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड सुधार और यात्री सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष और रिले रूम में स्थापित संरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सेफ्टी लॉकिंग और अग्निशमन अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता परखी गई।

निर्माणाधीन पैदल उपरिगामी पुल के कार्य और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की भी समीक्षा की गई। अपर महाप्रबंधक ने पुल का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय से पूरा कराने को कहा। साथ ही स्टेशन परिसर में पड़ी परित्यक्त निर्माण सामग्री हटाकर व्यापक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग आयुष कुमार सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर घनश्याम चौधरी, सहायक मंडल इंजीनियर (लाइन) मुक्ता सिंह सहित रेलवे के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page