Connect with us

वाराणसी

टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे गुमटी दुकानदार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मैदागिन क्षेत्र के 40 गुमटी दुकानदारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी दुकानदारों को टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी दुकानदारों से आवेदन प्राप्त कर लिया गया है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों के आवंटन के लिए चार जुलाई को लॉटरी कराई जाएगी। इसके बाद पांच जुलाई को लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों को दुकानें आवंटित कर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मैदागिन क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात अवरोध को देखते हुए टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। यहां कुल 58 दुकानें हैं जिनमें फिलहाल 46 दुकानें खाली हैं।

पूर्व में नगर निगम ने इस क्षेत्र के 40 दुकानदारों को गुमटियां आवंटित की थीं। अब उन्हें स्थायी समाधान के तहत टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया जा रहा है।

Advertisement

इस बीच कृपलानी मार्केट में दुकानों के किराए को लेकर दुकानदारों और नगर निगम प्रशासन के बीच सहमति भी बन गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page