Connect with us

वाराणसी

तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, आरती का स्थान बदला, नाव संचालन पर असर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में मानसून की दस्तक के साथ ही गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.28 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा में 5.7 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब बनारस में भी दिखाई देने लगा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। मंगलवार को ही आयोजनकर्ताओं ने आरती को ऊपरी छतरी वाले क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नाव संचालन पर भी इसका असर पड़ा है। नाविक आकाश साहनी ने बताया कि बीती दो रातों से पानी का बहाव काफी तेज है, जिस कारण छोटी नावों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नाविक अपनी नावों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर रहे हैं।

Advertisement

घाट किनारे रहने वाले लोगों ने भी सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम ने कहा कि हमने पूजा की चौकियां और अन्य सामग्री ऊपरी हिस्सों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में गंगा का चेतावनी स्तर 70.26 मीटर और खतरे का स्तर 71.26 मीटर है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और आमजन सतर्क हो गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page