Connect with us

गोरखपुर

ज्वैलरी दुकान में चोरी का खुलासा, दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर में बड़ी पुलिस कार्रवाई

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस ने ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

दो महिला सेल्स पर्सन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मुस्कान गुप्ता (निवासी हसनगंज, लालडिग्गी, थाना राजघाट, गोरखपुर) और नगमा खातून (निवासी वार्ड नं. 26, शक्तिनगर, थाना कसया, कुशीनगर) शामिल हैं।

इनके खिलाफ थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 279/2026 धारा 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में धारा 317(2) और 318(4) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।

Advertisement

चोरी का तरीका जानकर हैरान रह गए लोग

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों अभियुक्ताएं करीब ढाई वर्ष से वादी की ज्वैलरी दुकान में सेल्स पर्सन के रूप में कार्यरत थीं। इसी दौरान उन्होंने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के आभूषणों के स्थान पर नकली आभूषण रख दिए जाते थे। इसके अलावा आभूषणों के लटकन आदि निकालकर असली गहने चुरा लिए जाते थे।

नेपाल में बेचने का भी खुलासा

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए आभूषणों को नेपाल में बेचकर उससे प्राप्त धन से अन्य आभूषण खरीदे जाते थे।

Advertisement

बरामद हुआ भारी सामान

पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से निम्नलिखित बरामदगी की—

  • ₹9,50,000 नकद
  • सोने के आभूषणों की बड़ी खेप (झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, नथिया, पेंडेंट सहित कई आइटम)
  • चांदी के आभूषण (धातु मिल्टेड बार और सिक्का सहित) पुलिस की सतर्कता से खुला मामला

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में किया गया। चौकी प्रभारी गोलघर की टीम ने गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page