Connect with us

जौनपुर

जौनपुर में मारपीट, उमर अंसारी समेत कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

लाइन बाजार के कालीचाबाद मोहल्ले की घटना, घायलों का अस्पताल में इलाज; पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कालीचाबाद मोहल्ले में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में उमर अंसारी समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Loading...

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने एकजुट होकर उमर अंसारी और उनके साथियों के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page