Connect with us

मिर्ज़ापुर

जीपीएफ अदालत में वित्तीय अनियमितताओं और विसंगतियों पर हुई समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में आहरण-वितरण अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीरजापुर।मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा एवं महालेखाकार (ऑडिट) दल के निरीक्षण अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जीपीएफ अदालत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) तथा उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कुल 75 डीडीओ और प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

जीपीएफ और वित्तीय मामलों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित विसंगतियों, एसी/डीसी बिलों के निस्तारण, सहायक अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण-पत्र, अग्रिम आहरण बिलों के समायोजन, वेतन संबंधी विसंगतियों, जीएसटी एवं आयकर कटौती सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्धारित वित्तीय नियमों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

वित्तीय नियमों के प्रति किया गया जागरूक

मुख्य कोषाधिकारी एवं महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन, लेखा प्रक्रिया और समयबद्ध अनुपालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय नियमों का पालन पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के लिए आवश्यक है।

इन अधिकारियों ने रखे अपने विचार

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, महालेखाकार (ऑडिट) के निरीक्षण अधिकारी प्रतीक राज, सहायक लेखाधिकारी रवि कुमार यादव, संजीत कुमार, वरिष्ठ लेखाकार मनीष कुमार, वित्तीय परामर्शदाता (लेखाधिकारी) यादव सुनील भारत, कोषागार लेखाकार संतोष कुमार कन्नौजिया तथा वी.पी. आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page