Connect with us

अपराध

जादू टोना के शक में प्रधान समेत पांच की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम एतकल में जादू-टोने के शक में गांव के लोगों ने परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडों से बेहरमी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सुकमा एसपी पुलिस बल और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम एतकल में एक परिवार पर ग्रामीण के लोग जादू टोना करने का शक करते थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौसम कन्ना (60 वर्ष), उसकी पत्नी मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष) और उसकी पत्नी मौसम अरजो (32 वर्ष) को लाठी और डंडे से पीट-पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोंटा पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

Loading...

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में इसी गांव के निवासी सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिड़मा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष) और पोड़ियामि एंका को गिरफ्तार कर लिया है। इतनी बड़ी घटना की सूचना मिलने पर सुकमा एसपी भी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। साथ ही, कोन्टा एसडीएम शबाब खान भी मौके पर मौजूद हैं।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलोदाबजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव में भी 12 सितम्बर को इस तरह की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। यहां भी जादू टोने के शक में 04 लोगों की हत्या कर दी गयी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page