Connect with us

अपराध

बदमाशों ने दादी-पोते को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दादी-पोते को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना  की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक दादी कलावती और पोता सनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव की नईगंज में कटरा में कई दुकानें हैं। सोमवार सुबह लगभग पौने 11 बजे के आसपास गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दादी- पोते को गोली मार दी। सनी यादव के बाएं पैर में घुटने के पास और पीठ पर गोली लगी। जबकि दादी कलावती के बाएं पैर में गोली लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोते की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर (बीएचयू) बनारस भेज दिया।

Loading...

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस युवक को गोली लगी है वह मूल रूप से थाना सिकरारा क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला है। पुलिस ने अब बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page