Connect with us

अपराध

पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू घोंपकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सुखपुरा थानांतर्गत अपायल गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। बेरहमी से हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूर्व प्रधान के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के पश्चात पूर्व प्रधान के बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के अपयाल गांव के पूर्व प्रधान शरदानंद सिंह के बेटे जीतू सिंह (26 वर्ष) देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के समापन उत्सव से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में करीब आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में जीतू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जब तक कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो गए थे। परिजन आनन फानन में जीतू सिंह को अस्पताल ले गए,जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

परिजनों ने सुखपुरा थाने में 4 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। इस मामले में सीओ सिटी गौरव कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page