चन्दौली
“जल जीवन मिशन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं” : एसडीएम
सकलडीहा (चंदौली)। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने जल जीवन मिशन के रुके कार्याे को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को उन्होंने तहसीलदार, नायब तहसीलदार व जल जीवन मिशन के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने रुके कार्याे के बारे में जानकारी ली। इसमे उन्हें भूमि विवाद के कारण रुके कार्याे के बारे में बताया गया। हर घर नल से जल पहचाने की सरकार की मंशा है। अधिकतर गांव में तो काम चल रहा है। लेकिन कुछ गांव में भूमि विवाद के कारण कार्य रुका है।
इस पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने शुक्रवार को तहसील और जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तीन दिन के भीतर सरकारी जमीन चिन्हित कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमे जो भी अवरोध पैदा करता है उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। बताया कि जल-जीवन मिशन में किसी तरह की लापरवाही और शिथिकता बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश शुक्ला,अजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
