Connect with us

गाजीपुर

जमानिया नगरपालिका अध्यक्ष का तीन दिवसीय धरना समाप्त

Published

on

Loading...
Loading...

निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर बैठे थे धरने पर, भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन खत्म

जमानिया (गाजीपुर)। जयदेश। कथित फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के विरोध में पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप और मामले में निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद चेयरमैन ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया।

पद के दुरुपयोग समेत अन्य आरोपों में दर्ज है मुकदमा

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक की शिकायत पर पद के दुरुपयोग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चेयरमैन ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसे उन्होंने फर्जी मुकदमा करार दिया था।

Advertisement

इसी के विरोध में वह पिछले तीन दिनों से क्रमिक धरने पर बैठे थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।

भाजपा नेताओं ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चेयरमैन से बातचीत की। नेताओं ने उनसे आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पार्टी नेताओं के आश्वासन के बाद जयप्रकाश गुप्ता ने धरना समाप्त कर दिया।

पार्टी और न्याय व्यवस्था पर भरोसा : चेयरमैन

धरना समाप्त करने के बाद जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पार्टी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी, संगठन और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। निष्पक्ष जांच के बाद उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

धरना समाप्त कराने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले में अब जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page