Connect with us

गाजीपुर

जमानियां में लापता बच्चों की तलाश तेज, आईजी ने लिया स्थिति का जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज स्थित एक ईंट भट्ठे से लापता छह मासूम बच्चों के मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाराणसी रेंज, मोहित गुप्ता ने स्थानीय कोतवाली का दौरा कर मामले की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

आईजी मोहित गुप्ता ने उमरगंज गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने गांव में मौजूद स्थानीय लोगों और बच्चों से वार्ता की और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। आईजी ने वारदात के कारणों और संभावित परिस्थितियों की जांच करने का प्रयास किया, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

साथ ही, आईजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापता बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने तलाशी अभियान को और तेज करने, संदिग्धों से गहन पूछताछ करने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने के आदेश दिए।

मोहित गुप्ता ने बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चों की तलाश के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द से जल्द बच्चों को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

इस मामले में पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है। पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से अलर्ट मोड में कार्यरत है और लापता बच्चों की खोज में जुटा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page