Connect with us

भदोही

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर जताई सख्ती

विभागाध्यक्षों को रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए प्रत्येक मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनें और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

जनता दर्शन के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास तथा भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page