Connect with us

गोरखपुर

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, आईपैड समेत चोरी का सामान बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

पिपराईच पुलिस ने दो मामलों का किया खुलासा, नकदी और उपकरण भी मिले

घर और निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपियों पर बढ़ाई गई धाराएं

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पिपराईच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आईपैड, मोबाइल फोन, टुल्लू पंप, ब्लोवर, ग्राइंडर मशीन तथा नकद रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराईच के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव और उनकी टीम ने थाना पिपराईच में दर्ज दो चोरी के मुकदमों से संबंधित उदय निषाद और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पहला मामला 16 जून 2026 का है, जिसमें अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर एप्पल का आईपैड चोरी कर लिया था। वहीं दूसरी घटना 16/17 जून की रात की है, जब निर्माणाधीन मकान से मोबाइल फोन, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, ब्लोवर, टुल्लू मोटर तथा बैग में रखे ₹11 हजार चोरी कर लिए गए थे।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक आईपैड, एक मोबाइल फोन, एक टुल्लू पंप, एक हिट गन (ब्लोवर), एक ग्राइंडर मशीन तथा ₹1,500 नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय निषाद निवासी जंगल छत्रधारी टोला बिचऊपुर तथा अभिषेक चौहान निवासी जंगल छत्रधारी टोला अजमपुर, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page