Connect with us

अपराध

घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। मेंहदी तला इलाके में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला की गर्भवती बेटी को भी नहीं बख्शा। दबंगों ने गहने लूटने के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता मदीना पत्नी नसरुल्ला ने एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई।

मदीना के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी दिलशाद, जिया उल्लाह, सेराज, मेराज और ईरशाद सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी गर्भवती बेटी अफसरी को लात-घूंसे मारे और उसे जमीन पर पटक दिया। बचाने आईं मदीना और उनकी छोटी बेटी केसरी को भी बुरी तरह पीटा गया।

Loading...

पीड़िता ने बताया कि जाते समय आरोपियों ने उनके कान के झुमके उठा लिए। शोर सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page