Connect with us

अपराध

घराती-बाराती में जमकर मारपीट, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दो पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। प्रयागराज जिले की सीमा से सटे सरायममरेज थानाक्षेत्र के भुलेंद्र गांव में शनिवार रात बरात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में वधू पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद बराती रात में ही भाग निकले, जबकि कुछ को घरातियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खाने के दौरान कहासुनी से बढ़ा विवाद
भुलेंद्र गांव में भदोही जिले के महबूबपुर कुकरौठी निवासी श्रवण कुमार गौतम के बेटे विक्की की शादी राजनारायण गौतम की बेटी रेशम से होनी थी। रात 11 बजे खाना खाने के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

इस मारपीट में वधू पक्ष के पप्पू गौतम (55) के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जंघई चौकी और सरायममरेज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को सरायममरेज थाने ले जाकर समझौता कराने की कोशिश की।

दो पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी
सरायममरेज थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page