Connect with us

अपराध

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के खिलाफ 39 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। नगर के अयोध्या मार्ग निवासी चिकित्सक डॉ. एचएम रोहित ने इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता टार्क मोटर्स कंपनी, पुणे के अधिकारियों पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डॉ. रोहित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक कपिल शेल्के, बिक्री कार्यकारी अंकिता मिसाले, वरिष्ठ अधिकारी संजीव वर्मा, बिक्री प्रमुख कमल पांडेय, और प्रतिनिधि अभय लाल ने उन्हें कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की जौनपुर में डीलरशिप देने का वादा किया था।

Loading...

चिकित्सक ने बताया कि डीलरशिप के नाम पर पहले चार लाख रुपये और बाद में 35 लाख 29 हजार 480 रुपये जमा करवाए गए। अधिकारियों ने वादा किया था कि रकम मिलने के 10 दिनों के भीतर वाहनों की डिलीवरी की जाएगी। लेकिन डिलीवरी नहीं हुई।

डॉ. रोहित ने आरोप लगाया कि जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वे बहाने बनाकर उन्हें बरगलाते रहे। डीलरशिप के लिए चिकित्सक ने भवन भी किराए पर ले लिया था। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page