Connect with us

गाजीपुर

गौशालाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

हरे चारे की कमी पर फटकार, सोलर पैनल लगाने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

मोहम्मदाबाद व कठऊत गौशालाओं का लिया जायजा

गाजीपुर| जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को अस्थायी गौशाला नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद तथा स्थायी गौशाला कठऊत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के संरक्षण, देखभाल, चारा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हरे चारे की कमी पर जताई नाराजगी

स्थायी गौशाला कठऊत में गोवंशों की आवश्यकता के अनुरूप हरे चारे की व्यवस्था अपर्याप्त मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं की नियमित देखभाल और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Advertisement

मृत गोवंशों के सुरक्षित निस्तारण और सोलर पैनल लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मृत गोवंशों के दफनाने वाले स्थान का निरीक्षण कर उसे ब्रैकेटिंग कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए सोलर पैनल लगाने का भी आदेश दिया।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर गौशाला के प्रशासक पद पर तैनात प्रधान को पद से हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा गौशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page