गोरखपुर
गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की भारी मांग, 25 लाख लीटर आपूर्ति के बाद भी पंप खाली
डीएसओ की अपील- जरूरी होने पर ही करें वाहनों का इस्तेमाल, ईंधन बचाएं
गोरखपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद मांग में कमी नहीं आई, जिससे दो दिनों में 25 लाख लीटर से अधिक पेट्रोल/डीजल के आपूर्ति के बावजूद अधिकांश पंप खाली हो गए। आपूर्ति विभाग ने पड़ोसी जिलों से आए लोगों को भी तेल उपलब्ध कराने का प्रयास किया, लेकिन ऑनलाइन भुगतान सर्वर खराब होने और नकदी-मात्र बिक्री के कारण कई जगहों पर लोगों को परेशानी हुई।
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन में गोरखपुर जिले को दो सौ टैंकर से ज्यादा की आपूर्ति की गई है। अगल-बगल के जिलों के लोग भारी संख्या में शहर में पहुंचे। सभी को तेल उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। जनता भी धैर्य रखे और बहुत जरूरी होने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करे तेल की बर्बादी न करें और बहुत जरूरी होने पर वाहन का प्रयोग करें क्योंकि इस भारत ही नहीं पुरी में इस समय दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
