Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव में आयुर्वेदिक काढ़ों एवं पेय रसों का निःशुल्क हुआ वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) पर गोरखपुर महोत्सव में निःशुल्क काढ़ा व पेय रस वितरण, योग एवं आयुर्वेदिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के पावन अवसर पर सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ओम फिटनेस योग संस्थान के सौजन्य से गोरखपुर महोत्सव में एक विशेष स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक प्रकार के आयुर्वेदिक काढ़ों एवं पेय रसों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य योगी धर्मेश्वर जी ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के गुण व लाभों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आंखों को स्वस्थ एवं तेजस्वी बनाए रखने हेतु निःशुल्क आई वॉश क्रिया भी कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Loading...

इस कार्यक्रम में जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, प्रेम चौरसिया, रंजना गौड़, सरिता यादव, अनीता दास, अंजली, संतोष सिंह, मुकेश साहनी, विनोद शुक्ल, जाकिर, लक्ष्मण यादव सहित अनेक समाजसेवियों ने काढ़ा वितरण एवं योग संदेश प्रसार में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

योगाचार्य योगी धर्मेश्वर जी ने दूर-दराज से आए व्यापारियों एवं आमजन को योग से संबंधित पंपलेट वितरित कर नियमित योग, संयमित जीवनशैली एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग ही स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन का आधार है, जिसे युवाओं को अपने जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page