गोरखपुर
घर से भरा गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
गोला थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, रात में बढ़ीं चोरी की घटनाएं
गोलाबाजार (गोरखपुर)। जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बांहपुर में बीती रात चोरों ने एक घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर स्पष्ट रूप से सिलेंडर उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
प्राप्त विवरण के अनुसार संजय दुबे की हार्डवेयर की दुकान सड़क के किनारे है और पीछे उनका आवास भी है 12 जनवरी को सुबह में गैस भरवा कर अपने आवास पर सीढ़ी के बगल में रखे हुए थे और सुबह में उनको वाराणसी मेडिकल चेकअप के लिए जाना था और वह इलाज के लिए चले गए। घर में सुबह जब सिलेंडर की जरूरत पड़ी तो रखे हुए स्थान पर सिलेंडर नहीं मिला। गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गोला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और रात के समय चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
