Connect with us

भदोही

गोपीगंज के बिग बाजार में 3.40 लाख की चोरी, शटर का ताला तोड़कर कैश बॉक्स किया साफ

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर वारदात, सीसीटीवी बंद मिलने से जांच में चुनौती

भदोही। गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा के समीप स्थित एचबीआई बिग बाजार में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 3 लाख 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान खुलने पर हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ताला काटकर दुकान में घुसे चोर

दुकान स्वामी आफताब उर्फ बाबू भाई के पुत्र हेलाल अहमद सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छोटे शटर का बाहरी ताला टूटा मिला। चोरों ने शटर के पीछे लगे नट-बोल्ट भी खोल दिए थे और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। हालांकि, अंदर लगे दूसरे शटर को वे नहीं खोल सके।

कैश बॉक्स से उड़ाए 3.40 लाख रुपये

दुकान के काउंटर पर रखे कैश बॉक्स की जांच करने पर उसमें रखे लगभग 3.40 लाख रुपये गायब मिले। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी बंद मिलने से बढ़ी मुश्किल

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, प्रतिष्ठान के अंदर भी कैमरे लगे थे, लेकिन घटना के समय वे बंद मिले, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र गिराई से झिलिया पुल तक पूरी रात पुलिस गश्त रहती है। इसके बावजूद घटना स्थल से महज 150 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बाद भी इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

जल्द खुलासे के निर्देश

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस टीम को शीघ्र जांच कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गई नकदी बरामद करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page