Connect with us

भदोही

कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे शिकायतों का निस्तारण: एसपी अभिनव त्यागी

Published

on

Loading...
Loading...

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ज्ञानपुर/भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने स्पष्ट कहा कि “शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पीड़ित को वास्तविक न्याय और संतुष्टि मिलनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page