Connect with us

वाराणसी

गैस सिलिंडर में लगी आग, सात झुलसे, चार की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के बिजईपुरा कोनिया में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लीक होने से आग लग गई जिसमें सात लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना उस समय हुई जब घर में दूध उबाला जा रहा था। गृहस्वामी सतोष पांडे की बेटी शिवानी की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

सुबह मेहमानों के लिए चाय-नाश्ता तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान किचन में मौजूद हलवाई गैस पर दूध गर्म कर रहे थे। अचानक गैस रेगुलेटर से गैस रिसाव शुरू हुआ और आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिलाएं और पास में खेल रहे बच्चे चपेट में आ गए।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे लोग:

1. अनीता मिश्रा (48)

Advertisement

2. सोनी (42)

3. पिंकी (40)

4. अन्नपूर्णा (48)

5. शैली (22)

6. पार्थ (7)

Advertisement

7. कार्तिक (2)

‌पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए कंबल और बालू डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार महिलाओं की हालत गंभीर अस्पताल में चार महिलाओं की स्थिति को डॉक्टरों ने गंभीर बताया है। झुलसने वाले अन्य लोगों का भी इलाज जारी है।

घटना के बाद एसीपी कोतवाली ईशान सोनी ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शादी के घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page