Connect with us

पूर्वांचल

गुरु दर्शन जाने की तमन्ना अधूरी, एक महिला की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ ए.के. फारुकी (भदोही संवाददाता)

भदोही (ज्ञानपुर)। जिले के थाना ज्ञानपुर अंतर्गत जोरई गांव निवासी 38 वर्षीय होमगार्ड इंद्रजीत यादव के साथ एक ही बाइक से उनकी मां कमला यादव और अपने पुत्र 18 वर्षीय रोहित को लेकर अपने घर जोरईं गांव से सक्तेशगढ़ आश्रम बाईक से दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत अनिरुद्धपूर पश्चिमपट्टी गांव के ननवग पुर के पास पहुंचे थे तभी अचानक से रोड के किनारे लगे पीपल के वृक्ष की एक मोटी डाल उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।   

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी रीता यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से पीआरबी वाहन से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां कमला की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इंद्रजीत व रोहित यादव का इलाज ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में चल रहा है।   

बताते चलें कि उपचार के दौरान जहां कमला की मौत हो गई। वहीं रोड पर पीपल का वृक्ष गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जिससे थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पीपल का वृक्ष कटवा कर किसी तरह हटाया। तब जाकर 2 घंटे बाद आवागमन पूर्ण रूप से सामान्य हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page