Connect with us

पूर्वांचल

कांवड़ियों के लिए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की उत्तरी लेन बंद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ ए.के. फारुकी (भदोही संवाददाता)

भदोही (ज्ञानपुर)। कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार की रात 12 बजे के बाद नेशनल हाईवे की उत्तरी लेन पर यातायात बंद कर दिया गया। अब वाराणसी-प्रयागराज के बीच एक महीने तक दक्षिणी लेन से वाहनों का आवागमन होगा। वहीं, बोल बम के जयकारे लगाते कांवड़ियों के जत्थे भी हाईवे पर दिखने लगे हैं।

इस साल सोमवार ( 22 जुलाई ) से सावन की शुरूआत हो रही है। हर साल सावन में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाती है। इसलिए शनिवार की रात हाईवे के उत्तरी लेन बंद कर दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन जिले के 43 किमी दायरों में कुल 35 कट प्वाइंट के साथ करीब दो दर्जन संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी विशाल सिंह व पुलिस अधीक्षक डाक्टर मीनाक्षी कात्यायन ने इस बार हाईवे के उत्तरी लेन पर विशेष इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने औराई रोडवेज स्टेशन के साथ लालानगर टोल प्लाजा पर विशेष इंतजाम के साथ ही उत्तरी लेन के थानों पर 24 घंटे एबुलेंसों की तैनाती की है। इसके अलावा जगह-जगह शिविर लगाकरर कांवड़ियों को मदद पहुंचाई जाएगी। कांवड़ियों का जत्था शनिवार से ही हाईवे पर दिखना शुरू हो गया है। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आने वाले कांवड़ियां हाईवे पर दिखना शुरू हो गए है।

Advertisement

सोमवार को वे बाबा धाम में पहुंचकर देवो के देव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हाईवे के उत्तरी लेन के आरक्षित होने से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे चलने वाले रोडवेज बसों के परिचालन काफी परेशानी आ सकती है। इसे देखते हुए कैंट रोडवेज परिवहन निगम जिला प्रशासन को पत्र लिखकर औराई और गोपीगंज के पास दो कट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग करेगा। जिससे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसों को नीचे सर्विसलेन पर उतारा जा सके।

गौर करने वाली बात है कि औराई रोडवेज स्टेशन हाईवे के उत्तरी लेन पर ही है। यहां पर अप और डाउन करीब 130 बसों का स्टापेज होता है। जिससे देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page