Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, जागरूकता स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद न्यायालय गाजीपुर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद), जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान लोक कल्याण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से विशेष स्टॉल लगाए गए। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

साइबर जागरूकता स्टॉल पर लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement

यातायात जागरूकता के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर सर्विस द्वारा अग्नि सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में बचाव के तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना तथा आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page