Connect with us

भदोही

गांधी जयंती पर भदोही में निकली तिरंगा साइकिल यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

भदोही। गांधी जयंती के अवसर पर भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। पर्यावरण योद्धा ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली यात्रा लाई बाजार, पड़ाव, स्टेशन रोड, गेराई, डॉक्टर्स कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, भगवतपुर, भिखारीपुर, केड़वरिया, अंजही मोहाल, छोटी चौराहा, खरहट्टी मोहाल, मिर्जापुर रोड और काली देवी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान “साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं” और “गांधी जी का था यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। यात्रा का समापन मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव फिटनेस क्लब में हुआ।

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को किया याद

उत्सव फिटनेस क्लब पहुंचने पर संचालक प्रवीण श्रीवास्तव और बच्चों ने साइकिल सवारों का स्वागत किया। इसके बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शास्त्री जी के त्याग एवं “जय जवान-जय किसान” के आदर्शों को अपनाना चाहिए।

बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग

साइकिल यात्रा में मनोज कुमार, सुरेंद्र बिंद, श्याम बाबू, किशन गुप्ता, जगदीश यादव, प्रमोद मौर्या, हर्ष तिवारी, परवेज अली खान, रोहित बिंद, सरफराज अहमद, विजय चौहान, रोहन वर्मा, सचिन बिंद, जितेंद्र सरोज, अवनीश पांडेय, ओम प्रकाश, अबू हुरैरा अंसारी, आशीष बिंद, मुज्तबा अंसारी, आदित्य बिंद, ताहा खान, मोहित बिंद, हमजा सिद्दीकी, उज्जवल गुप्ता, इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page