Connect with us

गाजीपुर

गांधी चौक की हाईमास्क लाइट बनी शोपीस, महीनों से अंधेरे में बाजार

Published

on

Loading...
Loading...

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत, नगर पालिका ने जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन

जमानिया, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक पर लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाई गई हाईमास्क लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। शाम होते ही चौक का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी

गांधी चौक स्टेशन बाजार का प्रमुख स्थान है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। रात में भी राहगीरों और दुकानदारों का आना-जाना लगा रहता है। लाइट बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पूरे चौक को रोशन करने वाली हाईमास्क लाइट लंबे समय से महज शोपीस बनकर रह गई है।

बंदरों के आतंक से बढ़ी चिंता

स्थानीय निवासी मनीष कुमार, राजेश, आलोक और विनोद ने बताया कि कई महीनों से लाइट खराब है। शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चौक पर रात में अंधेरा रहने के साथ बंदरों का भी आतंक रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में अतिरिक्त परेशानी होती है।

Advertisement

जल्द मरम्मत कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द हाईमास्क लाइट ठीक कराने और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत होने से राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिलेगी।

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खराब हाईमास्क लाइट को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page