Connect with us

गाजीपुर

गहमर में पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय असलहा तस्कर घायल, साथी समेत गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, अपाचे बाइक, नकदी और मोबाइल बरामद

सौरभ सिंह के खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर और बिहार में दर्ज हैं कई मुकदमे, मुकेश कुशवाहा भी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर एवं लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को भी कुछ दूरी पर पीछा कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी एवं चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भटपुरवा मारुफ की बाग-रेवतीपुर मार्ग पर गहमर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। बाइक फिसलने के बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Advertisement

पुलिस ने आरोपितों को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सौरभ सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपित मुकेश कुशवाहा भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

घायल सौरभ सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 400 रुपये नकद तथा बिना नंबर की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं मुकेश कुशवाहा निवासी गहमर पट्टी संभल राय के पास से 300 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार सौरभ सिंह पर वाराणसी, गाजीपुर और बिहार के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ गहमर थाने में धारा 109(1) बीएनएस तथा 9/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी तथा गहमर थाना पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page