Connect with us

वाराणसी

गलत दिशा से चल रहे नौ वाहनों का हुआ चालान

Published

on

Loading...
Loading...

सर्विस रोड व्यवस्था को लेकर स्थानीय वाहन चालकों ने जताई नाराजगी

रोहनिया (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बीती देर शाम मोहन सराय हाईवे स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौराहे पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, चौकी इंचार्ज मोहन सराय अमिर बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मोहन सराय अदलपुरा मार्ग से हाईवे ओवरब्रिज होते हुए गंगापुर रोड तक पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद मोहन सराय हाईवे ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत दिशा से आने वाले कुल 9 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

वहीं स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि मोहनसराय चौराहे से दूसरी ओर महज 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 5 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सर्विस रोड पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन होना चाहिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page