Connect with us

वाराणसी

पीएम पर टिप्पणी के खिलाफ भड़का व्यापार मंडल, अजय राय पर FIR की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया। मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने थाना चौक पहुंचकर अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सुनीता सोनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय का बयान गैर-जिम्मेदाराना और असंतुलित राजनीतिक सोच को दर्शाता है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Loading...

महिला व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े नेताओं से मर्यादित भाषा और संयमित आचरण बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर राजू सोनी, वारिस अहमद जुबेर, आमिर अहमद, अंशु सोनी, उपेंद्र जैसवाल, लक्ष्य सेठ, अजय कुमार सेठ, गौतम सेठ, विकास सेठ, गौरव सेठ और रोहित सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page