वाराणसी
पुलिस पर मारपीट का आरोप, अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के परिजन
वाराणसी। जिले के बाबतपुर रोड पर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास खालिसपुर के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। परिजनों का आरोप है कि महेश राजभर (27) को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सुबह 7 बजे घर से उठाया था। उसे मारा-पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। जिसके बाद उसे सुबह 10:30 बजे लक्ष्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।
परिजनों का आरोप है कि घमहापुर थाना फूलपुर में हुए मनीष हत्याकांड में आरोपियों के परिजनों को पनाह देने के आरोप में खालिसपुर के रहने वाले रामलाल राजभर के बेटे महेश राजभर (27) को पुलिस ने सुबह 7 बजे उठाया था। फिर सुबह 10:30 बजे उसे अचानक अस्पताल में एडमिट कर हमें सूचना दी है। फिलहाल जाम चल रहा है और ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं।
