Connect with us

वाराणसी

गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
अभियान चलाकर घाटों की साफ सफाई व मरम्मत आदि का कार्य शीघ्र करा लिया जाय – जिलाधिकारी
समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया

Loading...

वाराणसी: जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कमिश्नरी सभागार में गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली से सम्बन्धित बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों संग तैयारियों की रुप रेखा खींची गयी।
‌‌ गंगा महोत्सव 23 से 26 नवंबर 2023 तक राजघाट पर आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन आमंत्रित व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। घाटों पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा टीमों की तैनाती, अग्निशमन की व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए स्मार्ट सिटी के एलईडी स्क्रीन, आडियो सिस्टम तथा ब्रोशर्स आदि छपवा कर सार्वजनिक स्थानों पर बांटे जाने पर जोर दिया गया। गंगा महोत्सव के अगले दिन विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली का वृहद आयोजन किया जाएगा।
गंगा के दोनों किनारों को दीपों के त्योहार देव-दीपावली के अवसर पर 27 नवम्बर को दीयों से प्रकाशमान किया जायेगा। पर्यटन अधिकारी के अनुसार इस बार लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाने की योजना है।
इस महोत्सव के लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनके अनुसार गंगापार को 20 सेक्टर में बांटा गया है। गंगा के घाटों पर लगभग 100 समितियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित साइज के दीपों एवं बाती की निविदा व आपूर्ति समय से करा लें। कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा तेल की व्यवस्था करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंगापार रेती पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फसाड लाइटिंग विद्युत् सजावट सम्बन्धित विभाग नगर निगम द्वारा कराया जाये, इसके अलावा घाटों पर साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के पुलिस कमिश्नरेट के जवान तैनात रहेंगे साथ ही सुगम यातायात हेतु मुख्य मार्गों से लेकर घाट को जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एनडीआरएफ व जल पुलिस लाउडस्पीकर के द्वारा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नानार्थियों को सावधान किया जाएगा।
घाटों पर कुछ स्थान जैसे डोम राजा के आवास, नेपाली मंदिर, पंचगंगा घाट तथा अन्य कई चिन्हित किये गये स्थानो के संकरे मार्ग को एक घाट से दुसरे घाट पर जाने के लिए चौड़ा करने हेतु नगर निगम को निर्देश दिया गया। उन्होंने घाटों पर वालेन्टियर्स भी लगाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जो सुगम यातायात व भीड़ नियंत्रण में सहयोग करेंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर लेज़र शो एवं आतिशबाज़ी पर्यटन विभाग द्वारा कराया जायेगा।
घाटों के निकट मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस तैनात करने व अन्य चिन्हित स्थानों पर चिकित्सा संबंधी कैम्प स्थापित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आयोजन के समय तैनात रहेंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page