Connect with us

वाराणसी

गंगापुर एकेडमी ने डीह रेंजर्स को 2-1 से हराया, हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनीं बालिकाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के गंगापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की स्मृति में शुक्रवार को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गंगापुर एकेडमी ए बनाम डीह डेंजरस के बीच खेला गया। डीह डेंजरस की तरफ से अन्यया यादव ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। दूसरे हाफ में सिद्दी सिंह ने गोल कर गंगापुर एकेडमी ए को बराबरी पर ला दिया और खेल की समाप्ति के कुछ क्षण पूर्व साल्वी मुस्ताक ने गोल कर गंगापुर एकेडमी ए को 2-1 से विजय दिलाई।

आज के निर्णायक माता प्रसाद मौर्य व लालबहादुर रहे, टेक्निकल की भूमिका बाबुल राजभर ने निभाई। आज के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम सेठ रहे। अध्यक्ष मुहम्मद हुसैन अंसारी, विशिष्ट अतिथि अभिषेक यादव व मुस्ताक हाशमी रहे। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष विजय राजभर व सचिव अवधेश मौर्य, चेत नारायण ने किया। धन्यवाद ज्ञापन चरण दास गुप्ता ने किया व संचालन प्रदीप कुमार सिंह (एडवोकेट, पूर्व महामंत्री तहसील बार एसोसिएशन) ने किया। इस अवसर पर जय प्रकाश, बबलू, सोनू उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page