मिर्ज़ापुर
खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कर्णावती नदी के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मीरजापुर। छानबे विकास खंड अंतर्गत थाना विंध्याचल क्षेत्र के विजयपुर-बारगाहीपुर गांव के पास कर्णावती नदी किनारे खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लवकुश मौर्य (30 वर्ष) पुत्र हरीशंकर मौर्य निवासी गोसाईपुरवा सागरा, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
