Connect with us

बलिया

क्षितिश्वर नाथ मंदिर में शिव शक्ति त्रिशूल का लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि

श्रावण मास में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अनावरण, सनातन संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का दिया संदेश

बलिया (बांसडीह रोड)। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम छितौनीधाम स्थित क्षितिश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में स्थापित विशाल ‘शिव शक्ति त्रिशूल’ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य लोकार्पण किया गया। समारोह में जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने त्रिशूल का अनावरण किया।

यह त्रिशूल वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे द्वारा अपनी दादी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका स्वर्गीय चंद्रावती दुबे की पुण्य स्मृति में स्थापित कराया गया है।

मुख्य अतिथि आनंद दुबे ने कहा कि शिव शक्ति त्रिशूल केवल सनातन धर्म का प्रतीक नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों का सम्मान करने और माता-पिता व बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा का संदेश भी देता है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि अर्चना पांडेय ने कहा कि सहयोग, संवेदनशीलता और पारिवारिक संस्कार ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं।

कार्यक्रम में डॉ. महेश चंद्र दुबे, डॉ. आशा दुबे, पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अशोक कुमार पाठक, पूर्व प्रधान बृजेश दुबे, सौरभ पाठक, मिंकु सिंह, धर्मेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page