Connect with us

बलिया

मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

स्मृति सभा में छात्रों की भूमिका पर मंथन, स्मारिका का हुआ विमोचन

बलिया। प्रख्यात समाजवादी नेता ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती के अवसर पर राजधानी स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्य स्मृति सभा एवं संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। छोटे लोहिया के सहयोगियों तथा बलिया सांसद राजीव राय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में छात्रों की भूमिका’ रहा।

जनेश्वर मिश्र पर विशेष स्मारिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान शिव शरण तिवारी द्वारा संकलित जनेश्वर मिश्र की विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आचार्य असी (तिब्बत सरकार) ने की, जबकि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

युवाओं की भागीदारी पर दिया गया जोर

वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में छात्रों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर आगे आने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद संजय सिंह, नरेश उत्तम पटेल, राजीव राय, जावेद अली, मोहिदुल्ला नदवी, प्रो. चितरंजन मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, अरविंद मोहन, पूर्व मंत्री ललन राय, अनूप पांडे सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव शरण तिवारी ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page