Connect with us

चन्दौली

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Published

on

Loading...
Loading...

कैबिनेट मंत्री ने हर समस्या के समाधान का दिया भरोसा

जल्द मिलेगा आवास योजना का लाभ, बाढ़ प्रभावितों को राहत देने में जुटी सरकार

बबुरी (चंदौली)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद शनिवार की शाम बबुरी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज में आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुँचकर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया तथा उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उन समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

क्षेत्र में चंद्रप्रभा नदी व गड़ई नदी के उफान के बाद आई बाढ़ ने क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित कर दिए। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, कई लोगों के मकान गिर गए तथा क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार को आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुँचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित 300 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किसी भी हाल में प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को बाढ़ राहत सामग्री पहुँचाई जाएगी। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार का नाम अगर छूट गया है तो तत्काल उनका सर्वे करा कर उन लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है। जिन लोगों का मकान बाढ़ से गिर गया है, उन लोगों को जल्द ही आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page