Connect with us

वाराणसी

कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र में एक युवक अचेत हालत में मिला। युवक ने कीटनाशक दवा पी ली थी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसकी पहचान भरथरा निवासी रविन्द्र मौर्य पुत्र लालमन के रूप में हुई है। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अकेलवा चौकी क्षेत्र के बनकट गांव के पास देर रात करीब 35 से 40 वर्ष आयु का युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकलता देख स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

Loading...

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि युवक की जेब से कोई दस्तावेज नहीं मिला था। मौके से कीटनाशक दवा की बोतल बरामद हुई, जिससे प्रथम दृष्टया कीटनाशक पीने की पुष्टि हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की जान बचाना प्राथमिकता है। इसी वजह से दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बीएचयू में लगाई गई है। सिपाही सुरेंद्र यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहकर उसकी देखभाल कर रहे हैं और इलाज में सहयोग दे रहे हैं। पुलिस ने रविन्द्र मौर्य के परिजनों को भी सूचना दे दी है।रविन्द्र मौर्य की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page