Connect with us

वाराणसी

काशी की गंगा आरती में रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महान नेतृत्व, इंसानियत और दूरदर्शिता के प्रतीक रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वाराणसी के अस्सी घाट पर गुरुवार की शाम लोगों ने 51 दीये जलाकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति और ब्रह्म राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पंडितों ने शांति मंत्रों का जाप किया और मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कई समितियों के सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने रतन टाटा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

Loading...


जय मां गंगा सेवा समिति के यश चतुर्वेदी ने कहा कि रतन टाटा का योगदान देश के विकास में महत्वपूर्ण रहा है, खासकर गरीब वर्ग के लोगों के लिए। उनके निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है। ब्रह्म राष्ट्र के कुशाग्र ने बताया कि सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और मां गंगा से प्रार्थना की। इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page