Connect with us

वाराणसी

काशी एक्सप्रेस की एसी बोगी से 25 लाख के आभूषण पार, जीआरपी ने दर्ज किया केस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रही महिला यात्री के बैग से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कैंट जीआरपी ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही ट्रेन चोरी की घटनाओं के बावजूद जीआरपी और रेल प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

जौनपुर जिले के सिकरारा बरौली गांव निवासी काजल यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को वह गाड़ी संख्या 15017 काशी एक्सप्रेस के बी-2 कोच में अपनी जेठानी विभा यादव के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्हें लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जंघई स्टेशन तक जाना था। अधिक सामान होने के कारण कोच अटेंडेंट शिवम गुप्ता ने उनके तीन बैग अपने लाकर में रख लिए और सुरक्षा के नाम पर उनसे 700 रुपये भी लिए।

Loading...

पीड़िता के अनुसार, अगले दिन जंघई स्टेशन पहुंचने पर कोच अटेंडेंट ने उनका सामान बाहर रख दिया। घर पहुंचकर जब शाम करीब चार बजे बैग खोला गया तो उसमें रखे सोने के तीन झुमके, कान का आयरन, सोने की झाली, हार, दो चेन, छह अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, मंगलसूत्र और चार सोने की चूड़ियां गायब थीं।

घटना की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी गई और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से रेल मदद एप पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में तहरीर दी गई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामला घटना क्षेत्र सिकरारा थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page