Connect with us

गाजीपुर

करजही गांव में सफाई व्यवस्था फेल, जलभराव से संक्रमण का खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र के करजही गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में नियमित सफाई न होने के कारण नालियां जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों व घरों के आसपास जमा होकर बजबजा रहा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सफाईकर्मी हफ्ते में केवल एक या दो बार ही आते हैं, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में जल निकासी की समस्या सबसे बड़ी है और नालियों की सफाई न होने से पानी का ठहराव आम बात हो गई है।

वहीं ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार का कहना है कि सफाईकर्मी रोज आते हैं, लेकिन नियुक्त सफाईकर्मी रामचंद्र सुबह करीब 10 बजे पहुंचते हैं और खुद सफाई न कर किसी अन्य व्यक्ति के सहारे काम करवाते हैं।

Advertisement

ग्रामीणों प्रवीण, रमेश और अविनाश ने बताया कि सिर्फ गलियां ही नहीं, बल्कि पंचायत भवन के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा रहता है। पंचायत भवन की दीवार के पास हमेशा पानी जमा रहता है, जिससे भवन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बना पंचायत भवन भी जलभराव के कारण असुरक्षित नजर आ रहा है। गांव में व्याप्त गंदगी और जलजमाव प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्था की खामियों को साफ तौर पर उजागर कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page