Connect with us

वाराणसी

करंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा स्थित निर्माणाधीन पुल के नीचे बीती रात करंट लगने से जैतपुरा नक्खीघाट निवासी मुन्ना अंसारी (30) बुरी तरह झुलस गया। देर रात अपने दोस्तों के साथ गोलगड्डा की ओर जा रहे मुन्ना अचानक करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल के नीचे बिजली के तार और कनेक्शन अव्यवस्थित रूप से फैले पड़े रहते हैं। अनुमान है कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे करंट युक्त तार की जद में आने से मुन्ना अंसारी हादसे का शिकार हो गया।

Loading...

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल निर्माण स्थल पर बिजली के तारों को व्यवस्थित कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page