Connect with us

वाराणसी

बातचीत में उलझाकर उचक्कों ने उड़ाये 75 हजार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार दो उचक्के शुक्रवार को वैष्णो माता बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक दुकानदार को बातचीत में उलझाए रहा जबकि उसका साथी काउंटर से 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

घटना का पता तब चला जब दुकानदार ने पैसे गिनने शुरू किए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Loading...

थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page