Connect with us

पूर्वांचल

ओबरा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की पहली इकाई का सफल ट्रायल

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र के ओबरा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की पहली इकाई का आज पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन का सफल ट्रायल किया गया। दोपहर लगभग 02:00 बजे पहली इकाई में 661.0 मेगावाट का बिजली उत्पादन दर्ज किया गया। उत्पादन सफल होने पर अभियंताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अभियंताओं की टीम कई दिनों से इस पर कार्य कर रही थी। अब जल्द ही इस परियोजना से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी सरकार लगातार बिजली परियोजनाओं के विस्तार में लगी है जिससे प्रदेश में कभी भी बिजली संकट ना खड़ा हो। सोनभद्र में कई विधुत परियोजनाओं का सरकार ने मंजूरी दी है। ऐसे में सरकार की ओबरा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की विधुत परियोजना को जल्द शुरू करने के लिए सरकार प्रयासरत हैं।

Loading...

ओबरा सी तापीय परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 660-660 मेगावाट की दो इकाइयों का काम 22 दिसंबर 2016 में शुरू हुआ था। सूबे में बिजली संकट से राहत देने में इस योजना को काफी मददगार माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक़ किसी भी नई इकाई से कामर्शियल उत्पादन शुरू होने से पहले उसे लगातार 72 घंटों तक उसकी पूर्ण क्षमता पर चलाया जाता है। मंगलवार को पहली इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने के दौरान निदेशक परियोजना एवं वाणिज्यिक इं. एसके दत्ता, समेत कई इंजीनियर मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page